फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गेहूं-चावल मिले कम, बाजरा मिला ज्यादा, मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Jan 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर द्वारा अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं की जाती है। इस आधार पर राशन डीलर ने इस दुकान के निलंबन की संस्तुति की।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में उचित दर विक्रेता द्वारा कार्डधारकों से अंगूठा लगवाकर खाद्यान्न न देने और स्टॉक कम पाए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। उचित दर विक्रेता की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


समीक्षा में सामने आया था कि जहांगीरपुर के उचित दर विक्रेता लालाराम द्वारा महज 31 फीसदी खाद्यान्न का वितरण किया गया। इस आधार पर पूर्ति निरीक्षक श्यामबाबू ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि इस दुकान का संचालन नाती अर्जुन सिंह द्वारा किया जा रहा है। मौके पर 48 कट्टा गेहूं और 43 कट्टे चावल कम पाया गया। 9 कट्टा बाजरा अधिक पाया। ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए।

ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर द्वारा अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं की जाती है। इस आधार पर श्याम बाबू ने इस दुकान के निलंबन की संस्तुति की। डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि उचित दर विक्रेता की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में उचित दर विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें