फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रशासन ने खींचा खाका, 348 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां 10 मई को होंगी रवाना

Tue, 09 May 2023 11:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में नगर निकायों के लिए 348 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। 348 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। वहीं, प्रशासन की ओर से रिजर्व में 39 पोलिंग पार्टियां रखी गई हैं, ताकि विशेष परिस्थिति में कार्मिकों की डयूटी लगाई जा सके। 
विज्ञापन
मतदान केंद्रों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर तहसील बार चयनित स्थलों से 10 मई को पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। मंगलवार को पूरे दिन अफसर तैयारियों को मूर्त रूप देने में जुटे रहे। जिले में नगर निकायों के लिए 348 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। 348 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। वहीं, प्रशासन की ओर से रिजर्व में 39 पोलिंग पार्टियां रखी गई हैं, ताकि विशेष परिस्थिति में कार्मिकों की डयूटी लगाई जा सके। 

विज्ञापन


एमजी पॉलीटेक्निक परिसर से नगर पंचायत मुरसान, नगर पंचायत मेंडू, नगर पालिका परिषद हाथरस के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। मंडी समिति सादाबाद से नगर पंचायत सादाबाद , नगर पंचायत सहपऊ के लिए, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिकंदाराराऊ से नगर पालिका परिषद सिकंदाराराऊ , नगर पंचायत हसायन, नगर पंचायत पुरदिलनगर के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। इसी क्रम में सासनी में केएल जैन इंटर कॉलेज से नगर पंचायत सासनी की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में तैयारियों का अफसरों ने जायजा लिया। वहीं तीनों नगर निकायों के लिए अलग अलग पंडाल बनाए गए हैं। सभी पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों को प्रवेश पत्र के आधार पर ही प्रवेश मिल सकेगा। वहीं देर शाम तक प्रशासनिक अमला तैयारियों को मूर्त रूप देने में जुटा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें