फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भगवा स्वागत द्वार में डंडे मारने का वीडियो वायारल, आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

Sun, 28 Jan 2024 10:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वायरल वीडियो में कुछ लोग रैली निकालते हुए नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति भगवा रंग के स्वागत द्वार में डंडा मारता हुआ नजर आ रहा है। यह स्वागत द्वार शिव मंदिर का है। वायरल वीडियो कस्बा मेंडू का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन थाना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवा द्वार में डंडा मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रैली के दौरान एक व्यक्ति भगवा रंग के स्वागत द्वार में डंडा मारते हुए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू का गणतंत्र दिवस पर निकाली गई रैली का बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में कुछ लोग रैली निकालते हुए नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति भगवा रंग के स्वागत द्वार में डंडा मारता हुआ नजर आ रहा है। यह स्वागत द्वार शिव मंदिर का है। वायरल वीडियो कस्बा मेंडू का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस अरोपी की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि वीडियो गणतंत्र दिवस पर निकाली गई तिरंगा रैली के दौरान का है। वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें