कोतवाली हाथरस गेट के गांव जोगिया निवासी विवेक पौरुष को अपने साथी विकास तोमर निवासी एसी पला मडराक हाल निवासी प्रगतिपुरम कोतवाली हाथरस गेट के साथ 17 नवबंर की देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। तभी शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक आस्थान के निकट 17 नवंबर की देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने अलीगढ़ के निजी चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया निवासी 23 वर्षीय विवेक पौरुष पुत्र मनोज पौरुष शाम को अपने साथी विकास तोमर पुत्र विजेंद्र तोमार निवासी एसी पला मडराक हाल निवासी प्रगतिपुरम कोतवाली हाथरस गेट के साथ 17 नवबंर की देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। तभी शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भिजवाया। वहां चिकित्सक ने विवेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ के एक निजी चिकित्सालय में ले गए। शनिवार की सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -सतेंद्र सिंह राघव, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हाथरस गेट।