फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज पढ़वाने को लेकर हंगामा: आगरा से आए मुफ्ती और स्थानीय मौलवी, दोनों ने कहा मैं कराउंगा नमाज, फिर हुआ यह

Mon, 17 Jun 2024 05:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ईद उल अजहा की नमाज को पढ़वाने को लेकर अजीब स्थिति पैदा हो गई। नमाज पढ़वाने के लिए आगरा से मुफ्ती आ गए और स्थानीय मौलवी भी पहुंच गए। दोनों में नमाज पढ़वाने को लेकर हंगामा होने लगा। 
विज्ञापन
मुरसान गेट ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज को लेकर हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर ईद उल अजहा क़ी नमाज शुरू होने से पहले हंगामा हो गया। इस बार स्थानीय मौलाना से नमाज पढ़ाने को लेकर आगरा से हर साल आने वाले मुफ़्ती ने आपत्ति दर्ज कराई। जिससे मौके पर हंगामा हो गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


17 जून सुबह ईदगाह पर नमाज शुरू होने से पहले नमाज पढ़ाने के लिए स्थानीय मौलाना नजीर व आगरा से आए मुफ्ती इमरान पहुंच गए। मुफ्ती का कहना था कि जब हर साल वह ही नमाज पढ़ाते हैं तो दूसरे को क्यों बुलाया गया। वहीं उनका आरोप था कि उन्हें यहां से कुछ लोगों का बुलाने को फोन भी गया था। 

वहीं मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों का कहना था उन्हें नहीं बुलाया गया। विवाद होने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मस्जिद में पहुंचे और आगरा से आए मुफ्ती को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। इसके चलते सुबह सात बजे के निर्धारित समय से  करीब आठ मिनट की देरी से स्थानीय मौलवी नजीर ने नमाज पढ़वाना शुरू कराया। इस बीच पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों के जूते पहन कर ईदगाह में घुसने पर नमाज पढ़ने वालों ने आपत्ति क़ी। इस पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी ईदगाह से बाहर आ गए।

इस बार आगरा के मुफ्ती साहब को हमने नहीं बुलाया था। कुछ लोगों ने रात के समय उन्हें बुला लिया। जिसके कारण ईदगाह में कुछ बहस हुई थी। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मुफ्ती साहब को शांत किया। नमाज करीब 07:08 बजे शुरू हो सकी। स्थानीय मौलवी नजीर साहब ने नमाज के साथ तकरीर भी कराई।-राहत अहमद कुरैशी, सदर, मुस्लिम इंतजामियां कमेटी, हाथरस। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें