फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में दिल्ली जा रहे सवर्ण नेताओं को किया नजरबंद, सोशल मीडिया पर रही नजर

Mon, 09 Mar 2026 02:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में रविवार को भी दिनभर पुलिस सवर्ण नेताओं के इर्द-गिर्द घूमती रही। जहां वे निकले सिपाही संग चलते। कई नेताओं की स्कूटी व बाइक के पीछे सिपाही बैठे नजर आए। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शरद उपाध्याय नंदा को गिजरोंली आवास पर किया नजरबंद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में दिल्ली जा रहे सवर्ण नेताओं को हाथरस पुलिस-प्रशासन ने उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। रविवार रात तक 25 लोगों को नजरबंद किया गया। यूजीसी आंदोलन में सहभागिता के लिए इन लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। इसलिए शुरू से ही पंकज पर पुलिस का कड़ा पहरा था। सात फरवरी को भी उन्होंने दिल्ली कूच का प्रयास किया था। तब पुलिस ने उन्हें रोक लिया था, लेकिन इस बार पंकज धवरैया पुलिस को चकमा देकर दिल्ली पहुंच गए। शनिवार को पंकज ने वीडियो जारी कर दिल्ली में स्वामी आनंद स्वरूप के आवास पर होने की जानकारी दी।

स्वामी आनंद स्वरूप के आवास पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। इन सवर्ण नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इधर हाथरस में रविवार को भी दिनभर पुलिस सवर्ण नेताओं के इर्द-गिर्द घूमती रही। जहां वे निकले सिपाही संग चलते। कई नेताओं की स्कूटी व बाइक के पीछे सिपाही बैठे नजर आए। दिन बीतने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

ऊपर से मिले इनपुट के आधार पर सवर्ण नेताओं को नजरबंद किया गया था। यहां से किसी को दिल्ली नहीं जाने दिया गया। रविवार को भी पुलिस अलर्ट रही। - चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी, हाथरस

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बनाए रखी नजर
दिल्ली में आंदोलन की स्थिति जानने के लिए शहर में सवर्ण नेता सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखे। दिल्ली में भी कोई सवर्ण नेता धरना स्थल पर तो नहीं पहुंच सका, लेकिन ये लोग सोशल मीडिया पर युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील करते नजर आए। रविवार को सोशल मीडिया पर आंदोलन की रील्स खूब वायरल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें