फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: इंडिया की जीत पर देर रात तक झूमा हाथरस, आतिशबाजी कर मनाई खुशियां, बंटी मिठाई

Mon, 09 Mar 2026 10:46 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

टी 20 विश्व कप के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड के मैच को हाथरसवासियों ने बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर देखा। भारत की जीत पर हाथरस में देर रात तक जश्न मनता रहा। 
विज्ञापन
टी 20 विश्व कप में भारत की जीत पर आगरा रोड पर जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के टी-20 विश्व कप जीतने पर हाथरस शहर में खेल प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। गलियों से लेकर मुख्य चौराहों तक, हर तरफ बस क्रिकेट का जुनून नजर आया। जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा, मैच देख रहे सभी खेल प्रेमी उछल पड़े।

विज्ञापन

प्रशासन और निजी संगठनों ने मैच देखने का इंतजाम किया था। शहर में बुर्जवाला कुआं, भूरापीर चौराहा, औद्योगिक क्षेत्र, भगत सिंह पार्क, आगरा रोड, मुरसान गेट व चामड़ गेट पर बड़ी एलईडी लाइटें लगाई गईं। हर चौके-छक्कों पर युवाओं का जोश हाई नजर आया। जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को हराया सभी खेल प्रेमी खुशी से झूम उठे। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें