फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 11 किलो से अधिक गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 11:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

थाना सासनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तगणों को विजयगढ़ रोड गन्दा नाला पुलिया सासनी से नशीला पदार्थ  गांजा सहित गिरफ्तार किया है । जिसके कब्जे से 11 किलो 500 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 110000 रूपये बताई जा रही है, बरामद हुआ है ।
विज्ञापन
गांजे के साथ दबोचे दो आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयगढ़ रोड गंदा नाला पुलिया के पास से 30 अगस्त की देर रात पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11 किलो गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मानवेंद्र पाल सिंह उर्फ मोनू जाट निवासी सिद्ध नगर व प्रकाश चंद्र निवासी पारस टॉकीज सासनी बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

31 अगस्त को एसपी हाथरस निपुण अग्रवाल के आदेश पर अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी हाथरस के निर्देशन एवं सीओ नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तगणों को विजयगढ़ रोड गन्दा नाला पुलिया सासनी से नशीला पदार्थ  गांजा सहित गिरफ्तार किया है । जिसके कब्जे से 11 किलो 500 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 110000 रूपये बताई जा रही है, बरामद हुआ है । छह किलो 500 ग्राम गांजा मानवेन्द्र पाल सिंह व पांच किलोग्राम गांजा प्रकाशचन्द्र से मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें