फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिग जैग तकनीक के लिए मांगा दो वर्ष का समय

Sun, 19 Jul 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जिला ब्रिक ​क्लिन एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ब्रिक क्लीन एसोसिएशन के बैनर तले शहर के एक रेस्टोरेंट में ईंट भट्ठा कारोबारियों की बैठक हुई। बैठक में सामान्य भट्ठों को जिग जैग तकनीक में परिवर्तित करने के लिए सरकार से दो वर्ष का अतिरिक्त समय देने की मांग की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जिग जैग तकनीक जरूरी है, लेकिन एक सामान्य भट्ठे को इस तकनीक में बदलने में करीब 50 लाख रुपये का खर्च आता है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर भट्ठा संचालकों को अतिरिक्त समय मिलना चाहिए।
बैठक में कारोबारियों ने सभी करों का समय पर भुगतान करने और उद्योग की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाने पर सहमति जताई। मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश दीक्षित, महामंत्री कमल गोयल, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, दिनेश पुंढीर, दीपेश भार्गव, भानू प्रकाश गुप्ता, सुरेश यादव, योगेंद्र गुप्ता, बॉबी जाखेटिया आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें