क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे उनकी बेटी पानी पीने के लिए घर के पास लगे नल पर गई थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी श्याम ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
शोर-शराबा होने पर दोनों परिवारों के सदस्य और अन्य ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। सुबह किशोरी के परिजन कोतवाली पहुंचे और युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद