फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अचानक बिगड़ी तबीयत, महिला सहित दो की मौत, दोनों परिवार में छाया मातम

Mon, 18 Mar 2024 05:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वाटर वर्कस कॉलोनी निवासी पूरन सिंह की रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। बैनीगंज निवासी 60 वर्षीय बॉबी पत्नी मोहनल लाल की एकाएक तबीयत खराब हो गई। दोनों को बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगडऩे से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को उपचार के लिए परिजन शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत से दोनों परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वाटर वर्कस कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय पूरन सिंह की 17 मार्च रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

वहीं, दूसरी ओर शहर के बैनीगंज निवासी 60 वर्षीय बॉबी पत्नी मोहनल लाल की एकाएक तबीयत खराब हो गई। इस पर परिजन उन्हें इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए। रोते-बिलखते हुए परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें