देर रात को बाइक पर सवार द्रोणाचार्य अपने एक साथी के साथ कहीं जा रहे थे। सिकंदराराऊ रोड गांव सलेमपुर के निकट ट्रक ने बाइक सवार इंजीनियर व उनके साथी को टक्कर मार दी, जिससे इंजीनियर बुरी तरह घायल हो गए।
हाथरस में गांव सलेमपुर के निकट ट्रक ने 27 सितंबर की शाम को बाइक सवार इंजीनियर को टक्कर मार दी। हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई।
विज्ञापन
बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव गंगापुर निवासी द्रोणाचार्य पीएनसी कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्य करता था। वह बरेली-जयपुर हाइवे पर रोड निर्माण के कार्य में लगे थे। 26 सितंबर की देर रात को बाइक पर सवार द्रोणाचार्य अपने एक साथी के साथ कहीं जा रहे थे।
इस दौरान सिकंदराराऊ रोड गांव सलेमपुर के निकट ट्रक ने बाइक सवार इंजीनियर व उनके साथी को टक्कर मार दी, जिससे इंजीनियर बुरी तरह घायल हो गए। लहूलुहान हालत में इंजीनियर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।