चंद्रपाल निवासी सीर थाना हाथरस गेट बाइक से कहीं जा रहे थे। कोतवाली सासनी क्षेत्र के नानऊ रोड पर बाइक फिसल गई। निशांत निवासी चामड़ गेट थाना सदर कोतवाली बाइक से कहीं जा रहे थे। अलीगढ़ रोड पर नवलनगर के निकट उसने अचानक बाइक में ब्रेक लगाए। इससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। अन्य सड़क हादसे में आकाश निवासी कलूपुरा थाना हसायन घायल हो गया।
हाथरस में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकत्सिक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
चंद्रपाल पुत्र निहाल सिंह निवासी सीर थाना हाथरस गेट बाइक से कहीं जा रहे थे। कोतवाली सासनी क्षेत्र के नानऊ रोड पर बाइक फिसल गई। इससे वह घायल हो गया। इधर, निशांत पुत्र राजू निवासी चामड़ गेट थाना सदर कोतवाली बाइक से कहीं जा रहे थे। अलीगढ़ रोड पर नवलनगर के निकट उसने अचानक बाइक में ब्रेक लगाए। इससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सड़क हादसे में वह घायल हो गया। अन्य सड़क हादसे में आकाश पुत्र विनोद निवासी कलूपुरा थाना हसायन घायल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी घालयों का उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने सभी को घर भेज दिया।