फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी चलाकर चोरी: ताला काट घर में घुसे, एयर कंडीशनर की ठंडक में 4.75 लाख रुपये और जेवरात ले उड़े बदमाश

Sun, 03 Sep 2023 07:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

घर में किसी के नहीं होने पर चोरों ने पहले एसी चलाया फिर आराम से वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने किचन से लेकर घर के सभी हिस्से को खंगाला। घटना का पता सुबह उस समय लगा जब पड़ोसियों ने दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा।
विज्ञापन
मकान में चोरों द्वारा काटी गई सेफ और बिखरा सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराऊ नगर के पुरानी तहसील रोड स्थित बंद एक मकान से शनिवार की रात में चोरों ने 4.75 लाख रुपये और सोना-चांदी के जेवरात चुरा लिए। गृहस्वामी धार्मिक कार्य से बाहर गए हुए थे। घटना का पता चलने पर उन्होंने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


पुरानी तहसील रोड पर हाजी अल्ताफ का मकान है। मस्जिद मार्केट में ओडीना टेलर नाम से उनकी दुकान हैं। वे धार्मिक कार्य में भाग लेने के लिए बाहर गए हुए थे। उनका पुत्र आसिफ हुसैन कासगंज रोड स्थित अपने रिश्तेदारों के मकान पर था। शनिवार की रात चोर ताला काटकर घर में घुसे। 

एसी चलाकर की चोरी
घर में किसी के नहीं होने पर चोरों ने पहले एसी चलाया फिर आराम से वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने किचन से लेकर घर के सभी हिस्से को खंगाला। घटना का पता सुबह उस समय लगा जब पड़ोसियों ने दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। सूचना पर हाजी अल्ताफ के बेटे मौके पर आ गए। घटना की तहरीर आसिफ हुसैन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें