फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुख्य मार्ग जर्जर, पार्क के हालात भी बदतर

Thu, 06 Apr 2023 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मधुगढ़ी में सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। मुख्य मार्ग भी जर्जर हालत में है। इसमें गड्ढे हैं। कई बार लोगों ने वहां बने पार्क का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की, लेकिन आज तक हालात जस के तस बने हुए हैं। मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर में पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। नालियां कीचड़ से अटी होने के कारण आए दिन मधुगढ़ी में बिन बारिश के जलभराव हो जाता है। मधुगढ़ी में गांधी पार्क भी है। यहां हमेशा कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कई बार लोगों ने पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बिजली की लाइनें जर्जर हालत में हैं। इस कारण आए-दिन लोगों को बिजली संकट का सामना भी करना पड़ता है। सड़कों में भी जगह-जगह गड्ढे हैं।
मधुगढ़ी में जो पार्क बना हुआ है, उसकी आज तक किसी ने सुधि नहीं ली है। पार्क में कूड़े के ढेर लगे हुए हैंं। पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाए। -कुर्बान अली, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

मधुगढ़ी का मुख्य मार्ग जर्जर हालत में है। इस कारण गंतव्य की दूरी तय करने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मार्ग सही हो जाए तो सफर में काफी राहत मिलेगी। -मनोज, स्थानीय निवासी
मधुगढ़ी इलाके में नालियां कीचड़ से अट रही हैं। इस कारण आए-दिन बिन बारिश के जलभराव हो जाता है। बारिश से पूर्व नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। -नरेंद्र मोहन गुप्ता, स्थानीय निवासी
मधुगढ़ी का मुख्य मार्ग काफी व्यस्तत्तम है। इसका निर्माण होना चाहिए। सफाई के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। बिजली की लाइनें भी जर्जर हालत मेंं हैं। -रवि स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें