फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: आया बरात में, बस ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत, बस कब्जे में और चालक फरार, परिवार में छाया मातम

Fri, 12 Jul 2024 12:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किशोर बरात में आया था। बरात की बस से उतर कर सामान लेने जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक निजी बस ने उसे कुचल दिया। किशोर की आगरा ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक पिंटू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रोड स्थित पंत चौराहे पर 11 जुलाई की रात आठ सड़क पार कर रहे किशोर को तेज गति से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने बस पर पथराव कर इसके शीशे तोड़ दिए। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। किशोर के पिता ने इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

एटा जिले के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुसैत निवासी सुरेंद्र सिंह का 16 वर्षीय पुत्र पिंटू कोतवाली के कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल में बरात में जा रहा था। रात आठ बजे पंत चौराहे पर पिंटू सड़क पार कर रहा था। तभी तेज गति से आती निजी बस ने पिंटू को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह ने बस चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें