फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घेर में अचानक लगी आग, तीन भैंस और एक पड़िया जिंदा जले

Mon, 08 Apr 2024 11:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अचानक पशुओं के घेर में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लिया। आग की लपटों को देख ग्रामीणों एकत्रित हो गए। सूचना पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तीन भैंस, एक पड़िया जिंदा जल गईं। पास में लगी दो भूसे की बुर्जी और दो झोपड़ियां जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
आग से जले पशुओं के अवशेष देखते लोग और पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर में 8 अप्रैल को पशुओं को बांधने वाले घेर में अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर तीन भैंस, एक पड़िया समेत चार मवेशी जिंदा जल गए। पास में लगी भूसे की बुर्जी तथा दो झोपड़ी भी जल गई। दमकल ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


मीरपुर निवासी रतेंद्र पुत्र धीरेंद्र दूध का काम करता है। उसने गाय-भैंस पाल रखी है। 8 अप्रैल दोपहर को अचानक पशुओं के घेर में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लिया। आग की लपटों को देख ग्रामीणों एकत्रित हो गए। सूचना पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। 

लेकिन तब तीन भैंस, एक पड़िया जिंदा जल गईं। पास में लगी दो भूसे की बुर्जी और दो झोपड़ियां जलकर राख हो गई। तहसीलदार सुशील कुमार ने क्षति का आंकलन किया है। हालांकि आग नहीं लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इधर, कस्बे के मोहल्ला गौसंगज निवासी दूधिया रामबाबू के गेहूं के लांक में ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार की चिंगारी से आग लग गयी। तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें