फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूल गया कक्षा छह का छात्र, छुट्टी होने पर नहीं लौटा घर, लापता, अपहरण की आशंका

Sat, 19 Oct 2024 10:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यश कौशिक एपीएस स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। सुबह साढ़े सात बजे वह घर से स्कूल के लिए निकला और छुट्टी होने पर घर नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल में जाकर पता किया तो पता हुआ कि वह स्कूल पहुंचा ही नहीं है।
विज्ञापन
लापता यश कौशिक - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ नगर की भूतेश्वर कॉलोनी निवासी एक छात्र 19 अक्टूबर को लापता हो गया। परिजनों ने कोतवाली में अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कॉलोनी निवासी यश कौशिक पुत्र अंशुल कौशिक नगर के एपीएस स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। 19 अक्टूबर की सुबह साढ़े सात बजे वह घर से स्कूल के लिए निकला और छुट्टी होने पर घर नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल में जाकर पता किया तो पता हुआ कि वह स्कूल पहुंचा ही नहीं है। परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में वह वह मोहल्ले के ही एक लड़के के साथ जीटी रोड पर खड़ी स्कूल बस की तरफ जाता दिखाई दे रहा है, लेकिन वह बस में नहीं बैठा। दूसरी बस आई तो उसमें बैठकर चला गया। 
विज्ञापन


उसके बाद उसका कुछ पता नहीं लगा। इस संबंध में किशोर के पिता अंशुल कौशिक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस किशोर की तलाश कर रही है। सभी जगह उसके फोटो और विवरण भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें