फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारऊ में करंट से छात्र की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से छात्र की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

नहाने से पहले तार में लगे कट से हाथ टच होने से हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव जारऊ में बुधवार को करंट लगने से इंटर के एक छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भी घटना की जांच पड़ताल की। देर शाम छात्र का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया।
गांव जारऊ निवासी शीलेंद्र पुत्र देवलाल उम्र करीब 17 साल इंटर की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को वह अपने घर में नहाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन नहाने से पहले ही शीलेंद्र का हाथ एक तार में लगे कट से टच हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से घर में मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शीलेंद्र को स्वास्थ्य केंद्र पर भी ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के घर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। देर शाम को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। बताते हैं कि शीलेंद्र की घर की आर्थिक स्थिति कुछ अधिक अच्छी नहीं है। इधर, मौके पर उपनिरीक्षक अनिल यादव भी पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली। उपनिरीक्षक ने बताया कि विद्युत करंट की वजह से शीलेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें