फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारऊ में रजवाहे में तैरती मिली सड़ी-गली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रजवाहे में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी
विज्ञापन

नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। थाना क्षेत्र के गांव जारऊ में हाईवे से लगभग 50 मीटर दूर स्थित रजवाहे में एक व्यक्ति का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। रजवाहे के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रजवाहे से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
गांव जारऊ वाले रजवाहे में बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने एक लाश देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी, उपनिरीक्षक अनिल यादव मौके पर पहुंच गए और शव को रजवाहे से निकलवाया। वहां मौजूद कोई भी ग्रामीण शव की शिनाख्त नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अनिल यादव ने बताया कि शव काफी सड़ी गली अवस्था में था। शव में कीड़े लगे हुए थे। बाएं हाथ की उंगलियां भी गल चुकीं थीं, इससे साफ था कि काफी समय पहले से यह शव रजवाहे में पड़ा हुआ है। जिस व्यक्ति का यह शव था, उसकी उम्र करीब 40 साल के आसपास लग रही है। यह व्यक्ति नीले रंग की पैंट और सफेद कमीज पहने हुए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें