फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शब्द नहीं पढ़ सके छात्र, दो हेडमास्टर तलब 

Fri, 11 May 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
teacher shimla
विज्ञापन
हाथरस।  बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन ने शुक्रवार को सात प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। शिक्षा की गुणवत्ता खराब होने पर दो प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया। सभी शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने और विद्यालयों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय नगला खान में निरीक्षण के समय स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत विद्यार्थी 108 के सापेक्ष 15 उपस्थित थे। क्लास रूम का दरवाजा टूटा हुआ था। एमडीएम में एगमार्क युक्त मसाले प्रयोग नहीं हो रहे थे। खामियों के संबंध में प्रधानाध्यापक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया। शिक्षक डायरी बनाकर पाठ्यक्रम के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई कराई जाए। प्राथमिक विद्यालय नगला इमलिया के निरीक्षण में स्टाफ उपस्थित था। पंजीकृत 64 में से 10 विद्यार्थी उपस्थित थे।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला इमलिया में पंजीकृत विद्यार्थी 35 में से 10 उपस्थित थे। विद्यालय का शैक्षिक स्तर खराब था। कक्षा सात का छात्र विशेषज्ञ शब्द नहीं पढ़ पाया। कक्षा आठ का छात्र अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ पाया। शैक्षिक स्तर खराब होने पर प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण तलब किया गया। प्राथमिक विद्यालय जाफराबाद के निरीक्षण में स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन


पंजीकृत छात्र 40 में से 22 उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक ने गांव के कुछ लोगों द्वारा विद्यालय की भूमि पर कब्जा करने की जानकारी दी। डीसी एमडीएम को विद्यालय की भूमि को मुक्त कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाफरावाद के निरीक्षण में पंजीकृत छात्र 40 के सापेक्ष 15 उपस्थित थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगचौली के निरीक्षण में पंजीकृत छात्र 35 में से 22 उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय गंगौली के निरीक्षण में पंजीकृत छात्र 175 में से 90 विद्यार्थी उपस्थित थे। एमडीएम मानक के अनुरूप नहीं होने पर एनजीओ को गुणवत्ता में सुधार के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें