फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 15 मई तक फिर आ सकता है तूफान

Fri, 11 May 2018 11:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
आंधी आने से पसरा अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस।  मौसम विभाग ने फिर से 12 से 15 मई तक तूफान आने का अलर्ट जारी किया है। अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत तूफान से बचाव के लिए जन सामान्य को आगाह किया है। 
विज्ञापन


 उन्होंने जन सामान्य की सुरक्षा के लिए कुछ अधिकारियों और जन सामान्य को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि तूफान के समय वाहन नहीं चलाएं। वाहन को किसी सुरक्षित जगह पर खड़ा करें, किसी पेड़ विद्युत खंभे, होर्डिंग्स, स्वयं अथवा अपने पड़ोसी के कच्चे-जर्जर मकान, इमारत, दीवार से तत्काल दूर सुरक्षित खुले स्थान पर चले जाएं। यदि भवन की हालत अच्छी हो तो घर के बाहर नहीं निकलें। सामान्य जरूरत की वस्तुएं घर पर रखें।

प्रकाश और पानी की व्यवस्था करके रखें। बच्चों को बाहर नहीं निकलने दें। विद्युत उपकरणों से दूर रहें। बच्चों को भी विद्युत उपकरणों से दूर रखें। आसपास मौजूद लोगों को सहायता से बचाव और मदद का प्रयास करें। टॉर्च, कुल्हाड़ी और सीटी जैसी आवश्यकता वाली वस्तुएं राहत एवं बचाव के समय उपयोगी साबित हो सकती है। सड़क पर यातायात व्यवस्था बनी रहे, इसके लिये धैर्य धारण करें, हड़बड़ाएं नहीं, अपनी लाइन में चलें। गलत लाइन में वाहन नहीं ले जाएं।
विज्ञापन


यातायात के नियमों का पालन करें। तूफान में फंस जाने पर घरवालों को फोन द्वारा अपनी कुशलता की सूचना अवश्य दें, जिससे परिजन घबराएं नहीं। स्वयं सतर्क रहें और कोई हादसा होने पर लोगों की मदद करें तथा पुलिस प्रशासन का भी सहयोग करें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें