फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: तेज रफ्तार कार ने टेंपो में मारी टक्कर, नौ सवारी घायल, इमरजेंसी में चल रहा इलाज

Mon, 30 Oct 2023 08:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में मथुरा रोड स्थित सुन्दर बाग के निकट एक तेज स्पीड से आती कार ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वहां चीख-पुकार मच गयी। टक्कर से नौ सवारी घायल हो गयीं।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज करते चिकित्सक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मथुरा-बरेली मार्ग स्थित मथुरा रोड के हतीसा के निकट सुंदर बाग के सामने सोमवार की देर शाम हाथरस की ओर से मुरसान जा रहे सवारियों से भरे टेंपो में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टेंपो में सवार नौ यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन



कोतवाली और हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। यहां घायलों का उपचार जारी है। दो घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में टेंपो सवार प्रेम कुमार पुत्र रामकुमार निवासी रायक मुरसान व उनकी बहन शक्ति के अलावा विजय पुत्र जगदीश निवासी ओढ़पुरा, रवि पुत्र ओमप्रकाश निवासी मुरसान, नेहा पुत्री रवि निवासी मुरसान, राजेंद्र पुत्र जनरल सिंह व किशोर निवासीगण निधौली कलां, सोनू पुत्र वीरी सिंह निवासी कठेरिया मुरसान व खिल्लन निवासी ताजपुर मुरसान घायल हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें