फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जर्जर स्कूल का भवन करना था ध्वस्त, टीम पहुंच गई जहां पढ़ रहे थे बच्चे, हुआ हंगामा

Mon, 30 Oct 2023 08:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

संविलयन विद्यालय गौशाला का पुराना भवन जर्जर हो चुका है। इस भवन का ध्वस्तीकरण कराने के लिए नीलामी भी हो चुकी है। 30 अक्तूबर को उस समय विद्यालय में हंगामा खड़ा हो गया, जब श्रमिकों की टीम जर्जर भवन की जगह विद्यालय के दूसरे भवन को गिराने पहुंची। इस भवन में कक्षा संचालित थी।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय गौशाला जिसे तोड़ने पहुंचे मजदूर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास खंड हाथरस के संविलयन विद्यालय गौशाला के जर्जर भवन की जगह जिस भवन में कक्षा संचालित थी, उसको ध्वस्त करने पहुंची श्रमिकों की टीम को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा। काफी देर तक वहां हंगामा चला। बाद में टीम लौट गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


संविलयन विद्यालय गौशाला का पुराना भवन जर्जर हो चुका है। इस भवन का ध्वस्तीकरण कराने के लिए नीलामी भी हो चुकी है। 30 अक्तूबर को उस समय विद्यालय में हंगामा खड़ा हो गया, जब श्रमिकों की टीम जर्जर भवन की जगह विद्यालय के दूसरे भवन को गिराने पहुंची। इस भवन में कक्षा संचालित थी। इस भवन के ध्वस्तीकरण का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। वहां करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें