फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: घर-घर हुई स्कंदमाता की आराधना, भक्तों ने टेका माथा, भजनों पर झूमे भक्त

Sun, 26 Mar 2023 08:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नवरात्र के दिनों में चारों ओर भक्ति की बयार बह रही है। हर कोई भक्त मइया की भक्ति में मगन है। घर-घर मइया की उपासना के अलावा मंदिरों में भी जमकर भक्तिरस बरस रहा है। रविवार को मां के पांचवें स्वरूप की वंदना की गई।
विज्ञापन
नवरात्रि में मां की पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र में रविवार को स्कंदमाता की उपासना की गई। स्कंदमाता को खुश करने के लिए भक्तों ने घर व मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मां की कृपा के लिए सुबह से भक्त मइया के दरबार में पहुंचने लगे। बड़ी तादाद में लाइन में लगे भक्तों ने मइया का जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ति की कामना की।

विज्ञापन

 
नवरात्र के दिनों में चारों ओर भक्ति की बयार बह रही है। हर कोई भक्त मइया की भक्ति में मगन है। घर-घर मइया की उपासना के अलावा मंदिरों में भी जमकर भक्तिरस बरस रहा है। रविवार को मां के पांचवें स्वरूप की वंदना की गई। कोई धूप से मइया की आरती कर रहा था तो कोई दीपक लेकर मइया की उपासना कर रहा था। 

शाम होते ही मंदिर रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाने लगे। माता रानी के भव्य शृंगार के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लग रहा। बिसाना स्थित तारागढ़ मइया पर दर्शकों की भीड़ देखने लायक थी। मंदिर परिसर में चारों ओर भक्त ही भक्त नजर आ रहे थे। मइया के दर्शन के लिए भक्तों को काफी देर तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें