फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathrtas: सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, चिकित्साधिकारी सहित छह स्वास्थ्यकर्मी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

Sat, 02 Mar 2024 09:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह व डीपीएम बलवीर वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन का निरीक्षण किया। वहां चिकित्साधिकारी सहित छह स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर मिले। सभी गैरहाजिर से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
हसायन सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह व डीपीएम बलवीर वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका जांची गई। आप्टोमेट्रिस्ट बीना शर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह, एलटी वंशदीप गैरहाजिर मिले। जानकारी करने पर उपस्थित स्टाफ द्वारा बताया गया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंकुश सिंह तहसील दिवस में गए हैं। 

विज्ञापन


बीपीएमयू यूनिट में बीपीएम निशांत कुमार, मनोज कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल शर्मा गैरहाजिर मिले। स्टाफ द्वारा बताया गया कि यह तीनों आकस्मिक अवकाश पर हैं, किंतु ज्ञात हुआ कि प्रभारी चिकित्साधिकारी से इनका किसी भी प्रकार का अवकाश पत्र मंजूर नहीं है। मूवमेंट रजिस्टर का अवलोकन करने पर पता चला कि कि किसी भी आरबीएसके टीम द्वारा मूवमेंटर रजिस्टर में अपना भ्रमण की उपस्थिति नहीं दर्ज की गई है। सीएमओ ने आरबीएसके टीम को चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपस्थित स्टाफ को एनबीएसयू, एएनसी वार्ड में शीशे एवं जाली और पीसीआर फाइल माह अप्रैल 2023 से आज तक पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। सीएमओ ने आप्टोमेट्रिस्ट बीना शर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह, एलटी वंशदीप, बीपीएम निशांत कुमार, मनोज कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल शर्मा के एक दिन के वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। सभी गैरहाजिर से स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें