फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर खड़ी स्कूटी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के अंदर खड़ी स्कूटी में लगाई आग
विज्ञापन

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी, मौके पर एक बोतल में मिला पेट्रोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान गली में घर के अंदर रखी स्कूटी में किसी ने आग लगा दी। इसे देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। यहां पर काफी भीड़ लग गई। मौके पर एक बोतल मिली है, जिसमें पेट्रोल लाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
चौबे वाले महादेव मंदिर के पुजारी अजय मिश्र पुत्र भूरा मिश्र का हनुमान गली में मकान है। अजय मिश्र ने मकान के बड़े गेट के अंदर अपनी स्कूटी को खड़ा किया था। रात को करीब साढ़े 12 बजे किसी ने स्कूटी में आग लगा दी, जिससे स्कूटी पूरी तरह से आग में राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी में उठती लपटें देख परिवार के लोग जा गए। आग देख अफरा-तफरी मच गई। काफी देर बाद आग बुझी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति के बारे में पता लगाए जाने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें