फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूल में खेल रहे बच्चों पर भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबने से तीन छात्र-छात्रा घायल

Thu, 20 Apr 2023 02:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव कंदौली के प्राथमिक विद्यालय में कुछ बच्चे स्कूल की दीवार के पास खेल रहे थे। इस दौरान अचानक दीवार गिर गई। दीवार गिरने से 8 वर्षीय असद पुत्र कमल हुसैन, 6 वर्षीय असद पुत्र मुजम्मिल निवासीगण छोटी किंदौली व 6 वर्षीय रायका पुत्री रफीक निवासी बड़ी किंदौली घायल हो गए। 
विज्ञापन
स्कूल की गिरी हुई दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हाथरस जनपद में प्राथमिक विद्यालय में खेल रहे बच्चों के ऊपर दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली के प्राथमिक विद्यालय की दीवार बृहस्पतिवार को अचानक गिर गई। दीवार गिरने से वहां खेल रहे तीन बच्चे घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

विज्ञापन

गांव कंदौली के प्राथमिक विद्यालय में कुछ बच्चे स्कूल की दीवार के पास खेल रहे थे। इस दौरान अचानक दीवार गिर गई। दीवार गिरने से 8 वर्षीय असद पुत्र कमल हुसैन, 6 वर्षीय असद पुत्र मुजम्मिल निवासीगण छोटी किंदौली व 6 वर्षीय रायका पुत्री रफीक निवासी बड़ी किंदौली घायल हो गए। 
विज्ञापन

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने दीवार का मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। मामले की सूचना पर बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच गए। तीनों बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें