फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घोड़ी को खेत से निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Thu, 20 Apr 2023 12:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव नगला जसुआ में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। बुधवार की सुबह कथा का हवन यज्ञ चल रहा था। उसी समय गांव के अनिल कुमार के परिवार की एक घोड़ी योगेंद्र के गर्मी में किए बाजरे के खेत में चरने लगी।
विज्ञापन
पथराव प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत गुतहरा के मौजा नगला जसुआ में बुधवार सुबह खेत चर रही घोड़ी को निकालने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। महिलाओं ने छत पर चढ़कर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे एक महिला, एक किशोरी सहित चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने कोतवाली में 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


गांव नगला जसुआ में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। बुधवार की सुबह कथा का हवन यज्ञ चल रहा था। उसी समय गांव के अनिल कुमार के परिवार की एक घोड़ी योगेंद्र के गर्मी में किए बाजरे के खेत में चरने लगी। घोड़ी को खेत से निकालने के लिए भागवत कथा यज्ञ में हवन यज्ञ पर बैठे किशोर विकास और राजा गए और घोड़ी को खेत से भगा आए। इसी बात को लेकर घोड़ी के मालिक का परिवार गाली देने लगा। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे।

महिलाओं ने छत पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। लोग हवन यज्ञ छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। मारपीट और पथराव में मोहित कुमार, किशोर राजा पुत्र पंकज, चांदनी पत्नी पंकज एवं किशोरी नंदनी पुत्री गुड्डू घायल हो गए। पथराव में अन्य लोगों को भी मामूली चोट पहुंची है। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। हवन को दुबारा शुरू कराकर पूर्ण कराया गया। मोहित द्वारा दी गई तहरीर जिसमें 10 लोगों को नामित किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें