फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: हल्दी-तेल की रस्म के बीच परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, दिया हिंदी का पेपर

Tue, 25 Feb 2025 03:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सुमित की 25 फरवरी को शादी है। 24 फरवरी को हल्दी की रस्म थी, जिसके बाद वह गांव मिढ़ावली स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंच गए।
विज्ञापन
परीक्षा देने पहुंचा हल्दी लगा दूल्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गईं। पहला पेपर हिंदी का हुआ। परीक्षा केंद्र पर हल्दी लगा दूल्हा देखकर सब देखते रह गए। दूल्हा हिंदी का पेपर देने के बाद शादी की तैयारियों में लग गया।

विज्ञापन


पढ़ने का जोश व जज्बा हो तो कोई भी परिस्थिति बाधक नहीं बन सकती। इसी का उदाहरण बने हैं ग्राम पंचायत बिसावर के गांव गोपुरा निवासी देवनारायण के बेटा सुमित। उनकी 25 फरवरी को शादी है। 24 फरवरी को हल्दी की रस्म थी, जिसके बाद वह गांव मिढ़ावली स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंच गए।

हल्दी लगी होने के बावजूद वह गांव से करीब छह किलोमीटर दूर इंटर की परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। उनकी हिंदी के प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र पर यह दूल्हा सभी के लिए चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें