फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waiting List: घूमने के शौकीनों को घुमा रही प्रतीक्षा सूची, लंबी दूरी की ट्रेनों में नहीं मिल रहा आरक्षण

Thu, 15 Jun 2023 03:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सालभर से लोग गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाने की योजना बनाते हैं। कुछ लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं और तो कुछ लोग पहाड़ पर, बच्चे भी सालभर  से किए जा रहे वादों को पूरा करने के लिए परिजनों पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन ट्रेनों की हालत यह है कि उनमें सीट आरक्षित नहीं हो पा  रही  है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में स्कूलों में होने वाली छुट्टियों में घूमने जाने की  तैयारी कर लोगों के मंसूबों पर रेलवे की प्रतीक्षा सूची भारी पड़ रही है। सीट आरक्षित नहीं हो पा रही है और प्रतीक्षा सूची समाप्त नहीं हो रही  है। 

विज्ञापन


सालभर से लोग गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाने की योजना बनाते हैं। कुछ लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं और तो कुछ लोग पहाड़ पर, बच्चे भी सालभर  से किए जा रहे वादों को पूरा करने के लिए परिजनों पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन ट्रेनों की हालत यह है कि उनमें सीट आरक्षित नहीं हो पा  रही  है। धार्मिक यात्रा में हाथरस से लोग सबसे ज्यादा वैष्णो देवी, पूर्णागिरि, नगरकोट आदि स्थानों पर दर्शन के लिए जाते हैं। नैनीताल, रामनगर, शिमला, जम्मू कश्मीर के अलावा पूर्वोत्तर के इलाकों में जाते हैं। 

हाथरस से होकर लंबी दूरी की कई साप्ताहिक ट्रेन गुजरती हैं। इनमें जयपुर से कामाख्या, रामनगर से बांद्रा समेत अन्य ट्रेन भी यहां से निकलती हैं। इन सभी ट्रेनों में जून माह में एक भी सीट खाली नहीं है। अब लोग तत्काल टिकट के लिए भी  प्रयास करते  हैं, लेकिन वहां भी निराशा  ही  हाथ लग रही है। 

10-15 दिन से रिजर्वेशन के लिए सभी गाड़ियां देख ली हैं।  पूर्णागिरी जाने के लिए टिकट बुक नहीं हो रही। अब मजबूरी में कल दर्शन के लिए वेटिंग टिकट से परिवार के साथ जाऊंगा। -वरुण वर्मा, स्थानीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर घूमने जाने के लिए प्लान तैयार किया , लेकिन रेल में रिजर्वेशन न मिलने के कारण प्लान लटका हुआ है। -पदम सिंह, स्थानीय निवासी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें