फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले दिनों में प्री-प्राइमरी की कक्षाएं संचालित होंगी। इसे लेकर जिलेेभर के ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत उन्हें बच्चों को खेल-खेल में अक्षर ज्ञान और चीजों को पहचानने की सीख दी जा रही है।
ब्लॉक संसाधन केंद्र गंगचौली पर चार दिवसीय शाला पूर्व प्रशिक्षण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया। प्रशिक्षण में रमेश चौधरी, हंसा देवी, मीणा कुमारी और मीनू उपाध्याय ने विभिन्न बिंदुुओं पर जानकारी दी। एआरपी रमेश चौधरी ने प्रशिक्षण में ईसीसीई के महत्व, बाल मूल्याकंन, भावगीत और भाव कहानी पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मीणा कुमारी ने स्वतंत्र खेल और निर्देशित खेल पर गतिविधियों के माध्यम से समझाया। हंसा देवी ने भी आउट डोर और इन डोर गेम्स पर चर्चा की। साथ ही रमेश चौधरी ने विद्यालय प्रस्तुति पर प्रकाश डाला। सोमवार को शाला पूर्व प्रशिक्षण का समापन हुआ। मुख्य सेविका मीनू उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण को गतिविधियों सहित जारी रखने पर बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें