फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाह की हत्या: 1 अप्रैल को देनी थी गवाही, मंदिर जाते समय जानलेवा हमला, पीटा और तेजाब डालकर ली जान

Sun, 31 Mar 2024 09:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गवाही से एक दिन पहले गवाह को आरोपियों ने हमला कर दिया। रास्ते में जमकर पीटा और तेजाब डालकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गए। चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद में कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट एक मामले में गवाह को आरोपियों ने रोकर पीटा और तेजाब डालकर उसे मार डाला। मरने वाले की 1 अप्रैल को न्यायालय में गवाही होनी थी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मरने वाले व्यक्ति की थाना सिकंदराराऊ के कस्बा पुरदिलनगर में कॉस्मेटिक की दुकान थी और 31 मार्च सुबह अपने दस वर्षीय बेटे के साथ थाना हसायन के गांव सिंचावली में स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। रास्ते में कुछ हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। लाठी-डंडों व धारदार हथियार से प्रहार किए। लोगों को आता देख उसपर तेजाब डालकर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार परिवार की एक किशोरी के साथ गत वर्ष दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में 1 अप्रैल को मरने वाले की गवाही होनी थी। परिजनों का कहना है कि दूसरा पक्ष लगातार गवाही नहीं देने के लिए दबाव बना रहा था। पूर्व में भी उनपर हमला किया गया था। मृतक के भाई ने कोतवाली हसायन में तीन भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। -डॉ. आनंद कुमार, सीओ, सिकंदराराऊ।

शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

शव पहुंचते ही कस्बा में भीड़ एकत्रित हो गई। शव को बीच रास्ते में रख परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मांग थी कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए, एक सदस्य को नौकरी दी जाए। देर रात तक शव को बीच रास्ते में रख हंगामा जारी था। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें