13वीं किस्त के लिए हाथरस के 1.79 लाख किसानों का डाटा कृषि विभाग को भेजा गया है। कृषि विभाग की ओर से इन किसानों के बैंक खाते, आधार कार्ड का ब्योरा, ई-केवाईसी व अन्य बिंदुओं पर डाटा को सत्यापित किया जा रहा है।
किसानों के खाते में जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त पहुंचेगी। हाथरस के 1.79 लाख किसानों का ब्योरा सत्यापन के लिए केंद्र सरकार को भेजा है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जिले के करीब 1.90 लाख किसानों को योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा था। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से अपात्र किसानों का सूची से नाम हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के करीब सात हजार किसानों का विभिन्न कारणों की वजह से पात्रता सूची से नाम हटाया गया।
अब 13वीं किस्त के लिए जिले के 1.79 लाख किसानों का डाटा कृषि विभाग को भेजा गया है। कृषि विभाग की ओर से इन किसानों के बैंक खाते, आधार कार्ड का ब्योरा, ई-केवाईसी व अन्य बिंदुओं पर डाटा को सत्यापित किया जा रहा है।