फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बीयर व मदिरा के बढ़ेंगे दाम, लाइसेंस फीस में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी

Sun, 29 Jan 2023 08:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अंग्रेजी मदिरा, बीयर की दुकान के लाइसेंसधारकों को लाइसेंस नवीनीकरण के लिए लाइसेंस फीस का 10 फीसदी अधिक जमा कर लाइसेंस नवीनीकरण की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
शराब बिक्री - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन की ओर से नई आबकारी नीति जारी कर दी गई है। अब हाथरस के 128 लाइसेंस धारक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करा सकेंगे। इसके लिए 10 फीसदी शुल्क ज्यादा देना होगा। 

विज्ञापन


हाथरस में अंग्रेजी शराब की 34 दुकानें, देसी मदिरा की 57 दुकानें हैं। वहीं बीयर की 28 तो भांग की नौ दुकानें हैं। नई नीति के क्रम में देसी मदिरा के लाइसेंसधारकों को पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा नए वित्तीय वर्ष में 10 फीसदी अधिक फीस देनी हाेगी। इस शर्त के साथ ही लाइसेंस का नवीनीकरण हो सकेगा।

वहीं, अंग्रेजी मदिरा, बीयर की दुकान के लाइसेंसधारकों को लाइसेंस नवीनीकरण के लिए लाइसेंस फीस का 10 फीसदी अधिक जमा कर लाइसेंस नवीनीकरण की सुविधा मिल सकेगी। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि लाइसेंस फीस में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। इस फीस को जमा कर लाइसेंस का नवीनीकरण हो सकेगा। लाइसेंस फीस के बढ़ने के सापेक्ष ही बीयर व मदिरा की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें