सादाबाद गेट प्रेमी मार्केट के सामने फटी पाइप से निकलता पानी। संवाद
- फोटो : Samvad
शहर के सादाबाद गेट प्रेमी मार्केट के सामने कई दिन से अमृत योजना की पाइप लाइन फटने के कारण पानी नालियों में बह रहा है। सड़क पर पानी-पानी होने के कारण आसपास के दुकानदार व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बाद भी सुनवाई न होने पर सामाजिक संग्ठन समाज कल्याण एवं शांति संगठन स्वापो के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
उन्होंने कहा है कि कई दिन पूर्व अमृत योजना में डाली गई पाइप फट गई है और वहां पानी भर रहा है और गड्ढा हो गया है। ऐसा शहर में कई स्थानों पर हो रहा है। आने-जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आए-दिन इसके कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। बार-बार अधिकारियों से कहने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। शिकायत करने वालों में संस्था संस्थापक कपिल अग्रवाल, महामंत्री दिनेश सरदाना, विष्णु मोहन वार्ष्णेय, पीयूष, संदीप, सचिन प्रेमी, बाबा प्रेमी आदि लोग शामिल हैं।