फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: एटीमएम बंद, कहीं कनेक्टिविटी नहीं तो शटर है क्लोज्ड, नकद निकासी को भटक रहे ग्राहक

Thu, 25 Jul 2024 03:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के मंडी समिति स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर लगा एटीएम पिछले करीब 15 दिन से खराब पड़ा है। किला परिसर में लगा एसबीआई का एटीएम भी करीब पांच दिन से खराब है।
विज्ञापन
मंडी समिति स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का खराब पड़ा एटीएम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान में नकदी की जरूरत को पूरा करने के लिए एटीएम बड़ा माध्यम बन चुके हैं, लेकिन बैंकें इन एटीएम को चालू नहीं रख पा रहीं। ज्यादातर एटीएम काम ही नहीं कर रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता होगा, जब ग्राहक नकद निकासी के लिए एक से दूसरे एटीएम पर न भटकते हों।

विज्ञापन


शहर में विभिन्न बैंकों के करीब 15 एटीएम लगे हुए हैं। इन एटीएम से प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा लोग नकदी की निकासी करते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कई एटीएम के हालात ठीक नहीं चल रहे। शहर के मंडी समिति स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर लगा एटीएम पिछले करीब 15 दिन से खराब पड़ा है। किला परिसर में लगा एसबीआई का एटीएम भी करीब पांच दिन से खराब है।

 इसके साथ ही अलीगढ़ रोड पर एलआईसी के भवन के नीचे लगे केनरा बैंक के एटीएम के केबिन का कई दिन से शटर गिरा हुआ है। ऐसे में आकस्मिक जरूरत पर नकद निकासी के लिए ग्राहकों को भटकना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि अगर एक साथ दो या तीन दिन का अवकाश हो जाए तो सरकारी बैंक के साथ ही निजी बैंकों के एटीएम में भी नकदी समाप्त हो जाती है।


ऐसा कभी नहीं होता कि हम एक एटीएम में घुसें और नकदी मिल जाए। कई एटीएम के चक्कर लगाने के बाद एक एटीएम से नकदी मिल पाती है। कभी कोई एटीएम खराब होता है तो कभी कोई।-नरेश कुमार निवासी रावत कॉलोनी।

विज्ञापन

मंडी समिति स्थित एसबीआई के एटीएम से व्यापारी व आढ़तियों को अक्सर नकदी निकालने की जरूरत पड़ती है, लेकिन यह एटीएम पिछले 15 दिन से खराब है। इस ओर बैंक प्रबंधन ध्यान ही नहीं दे रहा।-योगेश वार्ष्णेय निवासी सीकनापान गली।
विज्ञापन

एटीएम बंद होने की जानकारी की जाएगी। संबंधित बैंक से इसके बारे में बात कर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।-जौबी थॉमस, लीड बैंक प्रबंधक, हाथरस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें