फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने पहुंच रहे लोग लौट रहे बैरंग, सिर्फ हो रहा संशोधन

Sat, 28 Jan 2023 07:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस मुख्य डाकघर में आधार कार्ड में संशोधन का कार्य किया जाता है। आवेदक के आधार कार्ड में पता बदलने, नाम संशोधन आदि कार्य होता है। इसके आलवा 18 वर्ष से कम आयु के आवेदकों के आधार कार्ड भी बनाए जाते हैं। लेकिन 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों के आधार नहीं बनाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
हाथरस मुख्य डाकघर में आधार कार्ड संशोधन का काम करते हुए कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मुख्य डाकघर में इन दिनों 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके आवेदकों का आधार कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। ऐसे में आधार कार्ड बनवाने पहुंच रहे लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। यहां केवल संशोधन का काम चल रहा है।

विज्ञापन


मुख्य डाकघर में प्रतिदिन 50 आवेदकों के आधार कार्ड में संशोधन का कार्य किया जाता है। आवेदक के आधार कार्ड में पता बदलने, नाम संशोधन आदि कार्य होता है। इसके आलवा 18 वर्ष से कम आयु के आवेदकों के आधार कार्ड भी बनाए जाते हैं। लेकिन 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों के आधार नहीं बनाए जा रहे हैं।

मेरे पास आधार कार्ड नहीं है। मैं डाकघर में आधार कार्ड बनानवाने के लिए आई हूं। लेकिन यहां आधार कार्ड नहीं बनाए जाने का हवाला देते हुए मुझे लौटा दिया गया है। - कोमल
विज्ञापन

डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए आया हूं। यहां सिर्फ संशोधन का कार्य किया जा रहा है। डाकघर में सभी आयुवर्ग के लोगों के आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू होना चाहिए। - नंदकिशोर 
विज्ञापन

डाकघर में संशोधन का कार्य चल रहा है। नए आधार कार्ड बनाने के लिए शासन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। - रामबाबू, पोस्ट मास्टर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें