फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती, जगह-जगह हुए धार्मिक अनुष्ठान

Sun, 23 Apr 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हसायन में मोहल्ला दखल स्थिति पतंजलि आरोग्य केंद्र पर परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। संकट मोचन ग्रुप ऑफ एजूकेशन सोसाइटी के प्रबंधक व शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रामू प्रसाद शर्मा ने परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में परुशराम जयंती पर हवन में आहुति देते विप्र बंधु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में शनिवार को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती हर्षोल्लास मनाई गई। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठानों आयोजनों भजन संकीर्तन हवन यज्ञ की धूम रही। सिकंदराराऊ में पंत चौराहा परशुराम वाटिका पर अक्षय तृतीया मनाई गई।

विज्ञापन


डॉ. अरविंद भारद्वाज के सानिध्य में यज्ञाचार्य पंडित सुनील शास्त्री द्वारा महायज्ञ कराया। चेतन शर्मा, पवन पंडित, आरती त्रिवेदी, मनोज पंडित, मयंक उपाध्याय, सजल पंडित आदि ने आहुति दी। 51 दीपों से महाआरती की गई। इस दौरान पूर्व सभासद कमलेश शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, अरुण दीक्षित, रिंकू शर्मा, देवेंद्र दीक्षित शूल आदि थे। गांव कचौरा में भगवान परशुराम जयंती मुकेश शर्मा के आवास पर मनाई गई। यहां रामकिशोर शर्मा, नीरज किशोर शर्मा, पुष्पकुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा, पंकज शर्मा आदि थे।

हसायन में मोहल्ला दखल स्थिति पतंजलि आरोग्य केंद्र पर परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। संकट मोचन ग्रुप ऑफ एजूकेशन सोसाइटी के प्रबंधक व शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रामू प्रसाद शर्मा ने परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। श्यामदास दीक्षित, दिनेश शर्मा,बौहरे रवीकरण पाठक, कैलाश दीक्षित आदि थे।मोहल्ला किशन स्थिति श्री बलभद्र दाऊजी महाराज रेवती मैया के मंदिर परिसर 108 दीपकों से महाआरती उतारी गई। इस अवसर पर कैलाश पंडित, बौबी शर्मा, अंकुर शर्मा, आशीष गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन


सासनी में बस स्टैंड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पर लोगों ने यज्ञ किया। पूर्व एसीएमओ डॉ. राघवेंद्र उपाध्याय, दाऊदयाल शर्मा, विजय शर्मा बेंजू ने भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर चलने का आवहान किया। इस दौरान खगेंद्र शास्त्री, रवेंद्र रावत, मनोज रावत, प्रशांत दीक्षित, रामप्रकाश नगाइच, रामस्वरूप शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें