फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शहर के बीच बाजार में हमलावरों ने की फायरिंग, मची अफरा-तफरी

Sun, 23 Apr 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस की मारुति गारमेंट्स के नाम से फर्म है। शनिवार की रात्रि 8 बजे नौकर फर्म को बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो हमलावर वहां आए। हमलावरों ने आते ही फायरिंग कर दी। गोली फर्म की शटर में लगी और गनीमत यह रही कि पिता-पुत्र और नौकर बच गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के एक प्रमुख रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाई की चक्की बाजार स्थित फर्म पर शनिवार की देर शाम बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। फायरिंग के बाद हमलावर वहां से भाग गए। गनीमत यह रही रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी और उनका बेटा फर्म के अंदर थे। इस वजह से वह बच गए । बीच बाजार हुई इस फायरिंग से अफरा तफरी मच गई और भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं और इस आधार पर हमलावरों की खोजबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


स्थानीय चक्की बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी नगेंद्र पाठक निवासी मालिनी गली हाथरस की मारुति गारमेंट्स के नाम से फर्म है। शनिवार की रात्रि 8 बजे के लगभग जब नगेंद्र पाठक और उनका बेटा प्रशांत फर्म के अंदर थे। उनका नौकर फर्म को बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो हमलावर वहां आए। हमलावरों ने आते ही फायरिंग कर दी। गोली फर्म की शटर में लगी और गनीमत यह रही कि पिता-पुत्र और नौकर बच गए। फायरिंग के बाद हमलावर बाइक सवार वहां से तमंचे लहराते हुए वहां से भाग गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और फिर बाद में काफी भीड़ एकत्रित हो गई।

सूचना पाकर कोतवाली निरीक्षक और बाद में सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की और आसपास के सीसीटीवी कैमरे फुटेज भी देखे। बताते हैं कि इसमें एक बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए तो दूसरे ने अपने मुंह पर मास्क लगा रखा है। पुलिस इन हमलावरों की तलाश में जुटी है। उक्त व्यापारी ने इस मामले को लेकर तहरीर दे दी है। सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है और हमलावरों को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें