फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पहले दिन 3194 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 26 ने छोड़ा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। पहले दिन जिले के कुल आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 3194 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 26 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




मंगलवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राओं का आना शुरू हो गया। प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई और निर्धारित समय से पहले ही उन्हें कक्षों में बैठा दिया गया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई।



पहले दिन की पहली पाली में हाईस्कूल की स्टैंडर्ड गणित परीक्षा में कुल 2225 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 2214 ने परीक्षा दी, जबकि 11 अनुपस्थित रहे। वहीं सामान्य गणित विषय में पंजीकृत 990 विद्यार्थियों में से 975 उपस्थित रहे और 15 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन




इंटरमीडिएट की उद्यमशीलता यानी एंटरप्रैन्योरशिप विषय की परीक्षा में पंजीकृत सभी पांच विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।



सीबीएसई के जिला समन्वयक डाॅ. जगदीश शर्मा ने बताया कि पहले दिन किसी भी केंद्र से नकल या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। सभी केंद्रों पर सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
विज्ञापन


पहले दिन का पेपर काफी सही रहा है, उम्मीद नहीं थी कि पहला ही पेपर इतना हार्ड आएगा, लेकिन मैंने सभी प्रश्र हल कर दिए हैं।
-काजल शर्मा, छात्रा कक्षा-10
मैंने गणित की काफी बेहतर तैयार की थी, सभी प्रश्रों को उलझाकर पूछा गया था, लेकिन तैयारी अच्छी थी, इसलिए हल कर लिया।
-प्रियांशी शर्मा, छात्रा कक्षा-10
मुझे पहले से ही अंदाजा था कि पेपर कठिन आएगा, इसलिए बहुत तैयारी की थी। उम्मीद है कि इसका परिणाम भी अच्छा रहेगा।
-शुभम कुमार, छात्र कक्षा-10
पेपर कठिन था, लेकिन तैयारी सही थी, इसलिए अधिक परेशान नहीं हुआ, मैंने पूरा पेपर किया, समय होता तो रीचेक कर लेता।
-आयुष चौधरी, छात्र कक्षा-10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें