फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भाकियू ने किया ओढ़पुरा बिजलीघर का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
्रभारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के कार्यकर्ताओं ने घरों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर तारों को बदलवाने की मांग करते हुए मंगलवार को ओढ़पुरा बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में किसान व महिलाएं धरने में शामिल हुईं। बाद में प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन




किसानों का आरोप है कि क्षेत्र के लखपुरा गांव में बिजली की लाइनें घरों के ऊपर से गुजर रही हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा कई गांवों में हाईटेंशन लाइनें जर्जर अवस्था में हैं। उनका कहना है कि पूर्व में भी इन लाइनों के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक लाइनें नहीं बदली गईं। प्रदर्शनकारियों ने पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न मिलने पर भी नाराजगी जताई।



किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने और विद्युत विजिलेंस की कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे उत्पीड़न बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर जर्जर विद्युत लाइनों को नहीं बदला गया और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। धरने में प्रमुख रूप से प्रशांत शर्मा, कुलदीप चौधरी, प्रधान कृष्णा शर्मा, राघवेन्द्र चौबे, माधव पंडित, निधि राज यादव, लक्ष्मी व तमन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें