न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और थानाध्यक्षों को अपने तैनाती वाले क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करने के निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि यदि तैनाती वाले क्षेत्र में शासकीय आवास है तो वहां रहें अथवा किराये का आवास लें, लेकिन रात्रि में अपने ही क्षेत्र में रहें। इस क्रम में डीएम रमेश रंजन ने कहा है कि वह शासन के इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद