फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नलकूप किसान ले सकेंगे थ्री फेस की बजाय सिंगल फेस का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप किसान ले सकेंगे थ्री फेस की बजाय सिंगल फेस का कनेक्शन
विज्ञापन

एक से सात हार्सपावर तक मिलेगा सिंगल फेस कनेक्शन
जिले के करीब दो हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। यूपीपीसीएल नलकूप किसानों को बड़ी राहत देने जा रहा है। अब किसानों को नलकूप के लिए थ्री फेस की बजाय सिंगल फेस का कनेक्शन मिलेगा। सिंगल फेस के कनेक्शन पर किसान एक हार्स पावर से सात हार्स पावर तक क्षमता की मोटर चला सकेंगे। इस आदेश से नलकूप कनेक्शन के लिए लाइन में लगे करीब दो हजार किसानों को लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के साथ किसानों को आर्थिक लाभ दिलाने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। अब तक किसानों को जिले में नलकूप कनेक्शन के लिए थ्री फेस के कनेक्शन के लिए आवेदन करना पड़ता था। थ्री फेस के कनेक्शन के लिए किसानों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ती थी। अब सिस्टम लोडिंग चार्ज को खत्म करने के साथ निगम स्तर से यह आदेश हुआ है कि एक से सात हॉर्स पावर की मोटर के लिए किसान सिंगल फेस का कनेक्शन ले सकते हैं। उससे खेती की सिंचाई कर सकते हैं। इस मामले में एक्सईएन खानचंद्र का कहना है कि आदेश हुआ है अभी नया आदेश आने वाला है। उसके अनुसार कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरते जलस्तर पर काम करेगा कनेक्शन
हाथरस। जिले में लगातार भू जलस्तर गिर रहा है। बीते पांच साल की बात करें को तो भू जल स्तर 20 से 40 फीट नीचे पहुंच गया है। यदि किसान सिंगल फेस का कनेक्शन लेंगे तो सात हार्स पावर की मोटर 110 फीट से ही पानी उगल पाएगी, क्योंकि यहां निजी नलकूप कनेक्शन तो किए जा रहे हैं, लेकिन डार्क जोन के चलते वर्तमान में सरकारी नलकूप कनेक्शनों पर बिजली महकमे की ओर से रोक लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें