फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फर्माें के स्टॉक की मुरादाबाद व आगरा के अधिकारी करेंगे जांच

Sat, 18 Jan 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव सांदलपुर में एक फैक्टरी परिसर से 2133 बोरे डीएपी, यूरिया और पोटाश खाद की बरामदगी के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने मुरादाबाद और आगरा के कृषि अधिकारियों को इन दोनों फर्मों के स्टॉक और बिल आदि दस्तावेजों का मिलान करने के लिए पत्र भेजा है। इस मामले की छानबीन में फैक्टरी स्वामी अनुज भार्गव की मुरादाबाद व आगरा की फर्म के नाम सामने आए थे।
उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग की टीम ने सांदलपुर स्थित फैक्टरी में छापा मारकर 505 बोरे बिना मार्का की डीएपी, 501 बोरे आईपीएल कंपनी की डीएपी, 717 बोरे श्री गणपति फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की एमओपी एवं 410 बोरे चंबल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की यूरिया के बरामद किए थे। स्टॉक में से खाद के तीन नमूने लिए गए, जिन्हें प्रयोगशाला में भेजा गया है।
विज्ञापन

उपस्थित श्रमिकों ने बताया था कि इस फैक्टरी के मालिक अनुज भार्गव पुत्र किशन प्रसाद भार्गव निवासी छिपैटी सासनी हैं। एमओपी यानी पोटाश के संबंध में ट्रक चालक ने बताया था कि इसकी बिलिंग मैसर्स वार्ष्णेय ट्रेडिंग कंपनी मुरादाबाद से आगरा में अग्रवाल जलेसर ट्रेडर्स के नाम से कराई गई थी। दो फर्माें के नाम सामने आने के बाद अब इन दोनों की जांच कराए जाने के लिए दोनों जिलों के कृषि अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

इधर, राजस्थान को जिस फैक्टरी में खाद को भेजा जा रहा था, उसके संबंध में भी छानबीन की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों जिलों को एफआईआर की कॉपी भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें