कोतवाली सहपऊ क्षेत्र की न्याय पंचायत बहराइच में तैनात फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी करने वाले कर्मी कन्हैया लाल सैनी से गांव महरारा निवासी एक व्यक्ति ने गाली-गलौज की।
विज्ञापन
कर्मी ने उपकृषि निदेशक से इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा है गांव महरारा में जिस तरह एक व्यक्ति उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने पर आमादा हुआ है, उससे तो उनका गांवों में जाकर काम करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने इस व्यक्ति को काफी समझाया कि उनके मोबाइल एप से केवल ई-केवाईसी ही हो सकती है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को सीएससी पर जाना पड़ेगा। इसी बात पर आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गया। कर्मी ने उपकृषि निदेशक से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।