मोदी जी संसद में गाए काका की सौगात...
काका हाथरसी जन्म पुण्यतिथि संगम स्मृति समारोह का हुआ आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। काका हाथरसी स्मारक समिति के तत्वावधान में मुरसान गेट स्थित काका स्मृति भवन में हास्य सम्राट पदम श्री काका हाथरसी जन्म पुण्यतिथि संगम स्मृति समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त रविकांत भटनागर, एडीएम अशोक कुमार शुक्ला व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बंगली सिंह, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, हरीश कुमार शर्मा एडवोकेट, ओंकार सिंह वर्मा, मुकेश दीक्षित, एससी शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अगम प्रिय सत्संगी, डॉ. बालकृष्ण गर्ग, दिनेश सेकसरिया थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने काका हाथरसी के के छवि चित्र पर माल्यर्पण किया। साहित्यकार दीपक रफी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आचार्य श्रवण कुमार भारद्वाज ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन साहित्यकार विद्यासागर विकल व गोपाल चतुर्वेदी में हुआ। अतिथियों का प्रतीक चिंह भेंटकर माल्यर्पण कर स्वागत किया गया।
रविकांत सिंह कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के साथ आजादी पर काव्य पाठ किया। पूरा सदन तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। रामजीलाल शिक्षक ने कविता प्रस्तुत करते हुए कहा चेहरे पर रहती सदा चिर परचित मुस्कान, लंबी दाढी बन गई काका की पहचान। डॉ.गुरूदत्त भारती, रमनमूर्ति शर्मा, कपिल अग्रवाल, ने काका तुमको बारांबर करते नमन, तुम्ह से हाथरस को पहचानता वतन। चांद हुसैन ने मोदी द्वारा संसद में पढ़ी गई कविता का जिक्र करते हुए कहा कि नाम हाथरस का किया विश्व में काका ने विख्यात, मोदी जी संसद में गाए काका की सौगात, काका बन गए जग के काका ऐसो करो प्रयास, है कवियों की खान हाथरस बता रहा इतिहास।
इसके अलावा जेपी शर्मा, सुनीत आर्य, मंगल पांडेय, राजेश सिंघल, रतन गुप्ता, वासुदेव उपाध्याय, शंकुतला गर्ग, मीरा दीक्षित, डॉ. सुरेश, रामबाबू पिप्पल, आशा अग्रवाल, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में वैद्य मोहन बृजेश, अनिल बौहरे, अतुल नारायन कुलश्रेष्ठ, प्रवीन वार्ष्णेय, विकास शर्मा, सत्यवीर पहलवान, पं. चाचा हाथरसी, आरपी शर्मा, जयशंकर पाराशर, डॉ. वीपी सिंह आदि थे। इसके अलावा संगीत कार्यालय हाथरस में काका जन्म पुण्य स्मृति समारोह मनाया गया। इस मौके पर मैनेजर शरणगोपाल, सुधीर कुमार, लक्ष्मण सिंह, मोहित कुमार, उमेश कुमार आदि थे।