फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खड़े कंटेनर से 300 कार्टन चॉकलेट ले गए बदमाश, मुकदमा दर्ज, बदमाशों की तलाश शुरू

Thu, 09 May 2024 07:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

1 मई की रात एक बजे आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर रुहेरी स्थित चौपाल सागर (भारत पेट्रोल पंप) के निकट से बदमाश उनके कंटेनर के पीछे की सील तोड़कर करीब 300 कार्टन बॉक्स चॉकलेट के चोरी कर ले गए।घटना के बारे में सुबह उस समय पता चला, जब कंटेनर के पीछे से चॉकलेट के कार्टन गायब मिले।
विज्ञापन
चॉकलेट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-अलीगढ़ के रुहेरी के निकट से बदमाश एक कंटेनर में से 300 कार्टन चॉकलेट के चोरी कर ले गए। घटना 1 मई की रात की बताई जाती है। घटना के संबंध में कंटेनर मालिक ने कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी हाशिम पुत्र दिलशाद ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 1 मई की रात एक बजे आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर रुहेरी स्थित चौपाल सागर (भारत पेट्रोल पंप) के निकट से बदमाश उनके कंटेनर के पीछे की सील तोड़कर करीब 300 कार्टन बॉक्स चॉकलेट के चोरी कर ले गए। 

घटना के बारे में सुबह उस समय पता चला, जब कंटेनर के पीछे से चॉकलेट के कार्टन गायब मिले। यह देखकर उसके होश उड़ गए। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें