फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Maurya: ज्योति मौर्या प्रकरण पर कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री बोले, शिकायत मिली तो कराएंगे जांच

Sat, 15 Jul 2023 09:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रदेश के कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने ज्योति मौर्या व होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे मामले पर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि शिकायत मिली तो जांच कराएंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते होमगार्ड एवं कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित ज्योति मौर्या व होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के मामले में यदि किसी को जान का खतरा है या फिर कोई आपत्ति है तो वह पुलिस के पास जाकर मुकदमा दर्ज कराए। इसमें होमगार्ड विभाग कुछ नहीं कर सकता है। कोई शिकायत होमगार्ड विभाग को मिलती है तो विभागीय जांच कराई जाएगी। ये बातें प्रदेश के कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यहां कारागार के लिए चयनित भूमि के निरीक्षण के दौरान कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की तुलना में जेलों में आज जमीन आसमान का अंतर है। हाथरस में कारागार निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बजट स्वीकृत किया गया है। जल्द ही यहां जेल का निर्माण शुरू हो जाएगा। जेल में करीब 1200 कैदियों को रखने की क्षमता रहेगी। भूमि अधिग्रहण हो चुका है। उन्होंने कहा कि हाथरस जिला मेरी मातृ भूमि है। कारागार का निर्माण हमारी प्राथमिकताओं में था। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जेल में माफिया भी अब आम कैदियों की तरह रह रहे हैं। पिछली सरकारों में माफिया के लिए जेलें आरामगाह बनी हुई थीं। अब बड़े-बड़े माफिया को भी जेल में आम कैदी की तरह रखा जा रहा है। भाजपा सरकार में उनको जेल में होने का अहसास दिला दिया गया है। जेल से अब कोई भी नेटवर्क नहीं चल रहा है। संगीन अपराध में लिप्त अपराधियों व माफिया को जेल में सीसीटीवी की निगरानी में रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें