फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मैसेज आते ही युवक के उड़े होश, खाते से जब उड़ाए ऐसे दस हजार

Mon, 20 Feb 2023 09:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव नगला युवक को मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से आधार कार्ड का प्रयोग करके 10 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। जबकि युवक ने आधार कार्ड का प्रयोग करते हुए कभी भी रुपये नहीं निकाले हैं।
विज्ञापन
साइबर लूट का शिकार मोहकम पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसको पढ़कर उसके होश उड़ गए। मैसेज में लिखा था कि आपके खाते से दस हजार रूपए निकाल लिए गए हैं, उसका माध्यम आधार कार्ड के उपयोग करना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव नगला हरीराम माजरा जिरौली खुर्द निवासी युवक मोहकम पाल के बैंक खाता से साइबर ठगों ने 10 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मोहकम पाल ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक की सिकंदराराऊ शाखा में खाता है। छह फरवरी को उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से आधार कार्ड का प्रयोग करके 10 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। जबकि युवक ने बताया कि उसने अपने खाते में आधार कार्ड का प्रयोग करते हुए कभी भी रुपये नहीं निकाले हैं। उसने एसबीआई मैनेजर से शिकायत करते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें